चण्डीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रंजीव लूम्बा

चण्डीगढ़, 6 अप्रैल। चण्डीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को सम्पन हुए। जिसमें रंजीव लूम्बा को अध्यक्ष व संजीव खुराना को महासचिव चुने गए है। इनके अलावा विकास पुरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभय शर्मा व अतुल गुप्ता को उपाध्यक्ष, इशान मल्होत्रा को सचिव, आशुतोष वैद को संयुक्त सचिव व अंकित धीमान को वित्त सचिव घोषित किया गया। ये चुनाव सर्वसम्मति से हुए व सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए रहेगा। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *