राजिंदर सिंह ननहेड़ियां बीएसपी चंडीगढ़ का प्रदेश प्रभारी व सरदार वरियाम सिंह चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

राजिंदर सिंह ननहेड़ियां बीएसपी चंडीगढ़ का प्रदेश प्रभारी व सरदार वरियाम सिंह चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुने गए
Spread the love

चंडीगढ़, 23 जून। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार सरदार राजिंदर सिंह ननहेड़ियां को बीएसपी चंडीगढ़ का प्रदेश स्तरीय प्रभारी और सरदार वरियाम सिंह को बीएसपी चंडीगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बहुजन समाज पार्टी के चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल के परामर्श से पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी विपुल कुमार ने आज अपने हस्ताक्षर के तहत जारी एक प्रेस नोट के द्वारा की। उन्होंने यह भी कहा गया कि 1 जुलाई 2022 तक बीएसपी चंडीगढ़ प्रदेश की पूरी टीम की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में बहुजन समाज पार्टी पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी, विपुल कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *