टीकाकरण के तीसरे पड़ाव की शुरुआत पर भाजपा के दिग्गजों ने परिवार सहित करवाया टीकाकरण

Spread the love

चंडीगढ़, 1 अप्रैल। केंद्र सरकार द्वारा कोविड की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे पड़ाव की शुरुआत के उपलक्ष्य में वीरवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पार्टी के हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, महापौर रविकांत शर्मा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने तीन अलग अलग स्थानों पर जा कर टीकाकरण करवाया। इस मौके पर अरुण सूद और उनकी धर्मपत्नी अम्बिका सूद, बहन लीना वैद और जीजा राकेश वैद, बहन बिंदु सूद और जीजा संजीव सूद ने टीका लगवाया। वहीँ संजय टंडन और उनकी धर्मपत्नी प्रिया टंडन, रविकांत शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रमा शर्मा ने भी टीकाकरण केंद्र में जा कर टीका लगवाया।
ये जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ में पार्टी की तरफ से टीकाकरण अभियान के प्रदेश संयोजक प्रेम कौशिक ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और जितेन्द्र मल्होत्रा, मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिन्स बंदुला सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सेक्टर 38 की डिस्पेंसरी, संजय टंडन ने सेक्टर 8 की डिस्पेंसरी और रविकांत शर्मा ने सेक्टर 22 की डिस्पेंसरी में जाकर टीकाकरण करवाया। इसके अलावा पार्टी प्रदेश सचिव जसविंदर कौर, पूर्णिमा, रमेश सहोड़, संजय शर्मा आदि ने भी टीका लगवाया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने सभी चंडीगढ़वासियों को अपील करते हुए कहा कि जो लोग भी 45 वर्ष या उस से भी अधिक के लोग हैं, उन सभी लोगों को ये टीका लगवाना चाहिए। कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी की रोकथाम के लिए ये टीका हमारे जीवन की रक्षा करने में एहम है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ साथ हमें कोरोना से बचाव के लिए मास्क और निरंतर हाथ धोते रहना जरूरी है। केंद्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इसको लेकर जो भ्रान्तिया फैलाई गयी हैं वो सभी मिथ्या हैं। हमें खुद भी और अन्यों को भी इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरणा देते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को चंडीगढ़ में पूरी तरह से सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं। भिन्न भिन्न क्षेत्रों में लोग इस अभियान के लिए जागरूकता शिविर लगा रहे हैं। लोगों के घरों में जा जाकर उनको टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है | इसके साथ साथ टीकाकरण केन्द्रों पर पार्टी द्वारा सहायता केंद्र की भी स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में आज सेक्टर 38 की डिस्पेंसरी के बाहर भी पार्टी द्वारा सहायता केंद्र को बनाया गया। इस केंद्र में लोगों का पंजीकरण किया जायेगा और लोगों को टीका लगवाने में भी हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जसमन, जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर, स्वराज उपाध्याय, महामंत्री रवि रावत, मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी, सतबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *