भाजपा ने मोलीजागरा में मिटिंग कर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की नीतियों के बारे में किया गया जागरूक

चंडीगढ़, 30 मार्च। भाजपा उतराखण्ड प्रकोष्ठ चंडीगढ प्रदेश की जिला नम्बर 4 के कार्यकर्ताओं की मीटिंग मंगलवार को मौली जांगरा विकास नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने की। जिसमें भाजपा के कार्य करने की नीतियों के बारे में कार्यकर्त्ताओं को समझाया गया और सबका साथ सबका विकास के अन्तर्गत काम करने के बारे में बताया गया।
प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे व संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने जारी एक बयान में बताया की इसी तरह से हर 20 दिन बाद चण्डीगढ के हर जिलें में जिलें अनुसार यह मिटिंग भाजपा उतराखण्ड प्रकोष्ठ चंडीगढ प्रदेश की तरफ़ से कार्यकर्ताओं के साथ की जायेंगी। इसी कड़ी में ज़िला नम्बर 4 के प्रकोष्ठ ने महिला विंग की प्रधान दुर्गा राज को विकास नगर से नियुक्त किया गया। प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सभी की सर्वसम्मति से इनको यह जिम्मेदारी दी है।
प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे ने बताया कि इसी तरह से और भी जिलों में महिला विंग के पदाधिकारियों व पुरुषों को भी अहम जिम्मेवारी सोपी जायेंगी इस मीटिंग में प्रकोष्ठ की तरफ से आऐ हुए सभी कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया इस कार्यक्रम में ऐरिया पार्षद अनिल दुबे व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली व भाजपा चण्डीगढ प्रदेश की उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, राजेन्द्र भंडारी प्रकोष्ठ के महामंत्री वीरपाल सिंह नेगी, मिडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे, बलवंत राठी, चण्डीप्रसाद ममगई, ज्वाला भंडारी, हरि सिंह, महिपाल सिंह नेगी, दिलवर सिंह नेगी, व जिला नम्बर 4 के मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार, बलवंत सिंह रावत आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें। एरिया पार्षद अनिल दुबे द्वारा भी सभी कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए बार बार प्रेरित किया और पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी आऐ हुए कार्यकर्ताओं को संबंधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *