सभी वर्गो को देशव्यापी आंदोलन में हिस्सा लेना जरूरी: शेखर

Spread the love

चण्डीगढ़, 26 मार्च। संयुक्त किसान मोर्चा और सैंटरल ट्रेड़ युनियन की तरफ से दी गई भारत बंद की कॉल और शुक्रवार को सीटू की चण्डीगढ़ ईकाई कि तरफ से सैक्टर 17 पुल के नीचे रैली की गई। इस रैली में समूह ट्रेड यूनियनों की कॉल का समर्थन किया गया। रैली को ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों कुलदीप सिंह, गोपाल दत्त जोषी, रघबीर चन्द, राजिन्द्र कटोच, चन्द्र शेखर आदि ने संबोधन किया। प्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार द्वारा निजीकरण की नितियों की निन्दा की। काले कृषि कानून इसकी शिखर है। अब केन्द्र सरकार ने समूह लेबर कानून रद्द करके चार लेबर कोड लागू कर दिये है जिस कारण मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा समाप्त हो गई है।
कामरेड चन्द्र शेखर ने अपने सम्बोंधन में बताया कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से समूह मेहनती लोक इक्कठे होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए सभी वर्गो को इस देश व्यापी आंदोलन में हिस्सा लेना जरूरी है। उन्होंने सघर्ष ओर अधिक तेज करने का निमंत्रण दिया। किसान प्रतिनिधि बलबीर सिंह मुसाफिर ने समूह हाजिर लोगो को धन्यवाद किया। यह जानकारी युनियन के प्रधान कुलदीप सिंह ने जारी एक विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *