चंडीगढ़, 22 मार्च। बिहार दिवस पर नेशनल एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी शहर वासियों को बधाई देते हुए बिहार की संस्कृति एवं महत्व का वर्णन किया है।
जारी एक बयान में राकेश शर्मा ने बताया कि 22 मार्च 1912 में बिहार बंगाल से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था। उसके बाद बिहार से उड़ीसा और झारखंड अलग हुए परंतु आज भी बिहार की भाषा, संस्कृति, परिवेश, रहन-सहन, खान-पान और त्यौहार बिहार का एक अलग पहचान के रूप में दिखता है। बिहार ने अपने ज्ञान, शिक्षा और परिवेश से पूरे देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई।
नेशनल एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश शर्मा बिहार के सीतामढ़ी जिले के पचटकी राम गांव से आते हैं और एक बिहारी होने पर उन्हें गर्व है। राकेश शर्मा ने बताया कि ट्राइसिटी में उनके निर्माण उत्थान और हर एक कार्य में बिहार के लोगों का योगदान है। आज ट्राइसिटी में चाहे प्रशासनिक अधिकारी हो या पुलिस के शीर्ष अधिकारी लगभग सभी बिहार से ही आते हैं और इस ट्राइसिटी के विकास एवं अन्य कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्राइसिटी में बिहार के लोग अधिकांस संख्या में है परंतु राजनीतिक रूप से भागीदारी बहुत कम है लेकिन आने वाले समय में ट्राइसिटी के राजनीतिक हल्के में एक बड़ी भूमिका निभाएगे ।
राकेश शर्मा ने बिहार दिवस पर शहर वासियो की दी बधाई
