शक्ति देवशाली ने 23 तारीख को अवकाश की घोषणा करने वाली अधिसूचना में अमर शहिदों की अनदेखी करने पर प्रशासक को लिखा पत्र

शक्ति देवशाली ने 23 तारीख को अवकाश की घोषणा करने वाली अधिसूचना में अमर शहिदों की अनदेखी करने पर प्रशासक को लिखा पत्र
Spread the love

चंडीगढ़, 23 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 23 तारीख को अवकाश की घोषणा करने वाली अधिसूचना में अमर बलिदानी सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु की अनदेखी किये जाने पर प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा और अनुरोध किया कि सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति न हो।
अपने पत्र में देवशाली ने प्रशासक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्पूर्ण चण्डीगढ़वासियों को इस बात की प्रसन्नता है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 23 मार्च (सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरु एवं भगत सिंह के बलिदान दिवस) को अवकाश घोषित किया है।  लेकिन  दिनांक 22 मार्च को जारी अधिसूचना में अवकाश घोषित किये जाने का कारण भगत सिंह का शहीदी दिवस बताया गया है।  जबकि यह सर्वविदित है कि इस दिन केवल भगत सिंह नहीं अपितु सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को भी फांसी चढ़ाया गया था और उन्होंने भी देश की स्वतंत्रता हेतु अपना बलिदान दिया था।
देवशाली ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता हेतु प्राणों का बलिदान देने वाले सभी बलिदानी एक-समान सम्मान के पात्र हैं।  प्रशासन द्वारा जारी इस अधिसूचना में अन्य दोनों बलिदानियों का उल्लेख न किया जाना देशवासियों को आहत करने वाला है और बलिदानियों के अपमान की श्रेणी में आता है।  उन्होंने अनुरोध किया कि सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *