‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के माध्यम से देश को सत्य घटनाओं से अवगत कराया गया: शक्ति प्रकाश देवशाली

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के माध्यम से देश को सत्य घटनाओं से अवगत कराया गया: शक्ति प्रकाश देवशाली
Spread the love

चंडीगढ़, 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को चंडीगढ़ में कर-मुक्त करने हेतु प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का आभार व्यक्त किया।
देवशाली ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के माध्यम से देश को उन सत्य घटनाओं से अवगत कराया गया है जिन्हें तत्कालीन सरकार द्वारा जानबूझकर छुपाया गया।   आज सम्पूर्ण देश कश्मीर घाटी में हुए ‘नरसंहार’ के लिए तत्कालीन सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं।
देवशाली ने कहा की फिल्म को चंडीगढ़ में कर-मुक्त करने से  जहां एक ओर शहरवासियों को आर्थिक लाभ होगा वहीं अधिक संख्या में लोग इसे देखने हेतु प्रेरित होंगे।   उन्होंने कहा की ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता निर्देशक पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि फिल्म की टीम का कोई भी सदस्य इस फिल्म की कमाई में हिस्सेदार नहीं होगा बल्कि सम्पूर्ण राशि को कश्मीरी हिन्दुओं की सहायता और उनके घर-वापसी पर खर्च किया जाएगा।
देवशाली ने सभी शहरवासियों से इस फिल्म को परिवार सहित देखने की अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म की सफलता से भविष्य में भी ऐसे कई विषयों पर फ़िल्में बनने का मार्ग प्रशस्त होगा जिनके सत्य से देशवासियों को अवगत नहीं करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *