चंडीगढ़, 17 मार्च। एसई कंस्ट्रक्शन सर्किल 1 डीके अग्रवाल की अध्यक्षता में वीरवार को कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधि मंडल से मीटिंग हुई। मीटिंग में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश कुमार तथा सुरेश कुमार के इलावा सुप्रीटेंडेंट नंद लाल तथा एसई की स्टेनों भी माजूद थी।
मीटिंग में कई लिखित फैसले किए गए जिनमें प्रशासन के नर्देशो अनुसार ठेका बदलने पर किसी भी वर्कर को निकाला नहीं जाएगा तथा आउट सोर्सेड वर्करों को जेम पोर्टल के एग्रीमेंट अनुसार 15 छुटिया भी मिलेगी। आउट सोर्सेड वर्करों को सैलरी समय पर दी जाएगी। वर्करो को सैलरी हर महीने की 7 तरीक तक मिले यह निश्चित किया जाएगा।
यह फैसला भी हुआ कि ठेका बदलने के समय अगर ठेकेदार पैसे मांगता है उसके विरुद्ध की गई कंपलेंट पर एक्जीक्यूट इंजीनियर बिना देरी के उस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। खाली पड़ी पोस्टों को भरने के लिए 30 अप्रैल तक प्रोसैस पूरा कर लिया जाएगा। 31 मार्च तक खाली हो रही पोस्टों पर डेली वेज वर्करों को रेगुलर किया जाएगा। 31मार्च तक सभी योग वर्करों को तेल साबुन का भुगतान किया जाएगा। मीटिंग के अंत में एसई कंस्ट्रक्शन सर्किल 1 का धन्यवाद किया गया।
कोऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से मीटिंग में कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एंप्लॉयज एंड वर्कर्स यूनियन के प्रधान वीर सिंह तथा इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के चेयरमैन वरिंदर बिष्ट, शामिल थे। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने दी।
