राउंडग्लास टेनिस अकादमी में 7-9 अप्रैल के बीच होगा ट्रायल, पंजीकरण आज से होगा शुरू

Spread the love

चंडीगढ़, 15 मार्च। राउंडग्लास टेनिस अकादमी नए खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए 7-9 अप्रैल, 2022 के बीच ट्रायल आयोजित करवाने जा रहा है जिसका रेजिस्ट्रशन (पंजीकरण) 12 मार्च को शुरू होगा। इच्छुक खिलाड़ी राउंडग्लास वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म को 24 मार्च से पहले भर कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
चंडीगढ़ स्थित राउंडग्लास टेनिस अकादमी, खुद की स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर, अंडर-12, अंडर-14, और अंडर-16 से अधिकतम 16 लड़कों को और चार स्थानीय लड़कियों को 100% स्कालरशिप (छात्रवृत्ति) प्रदान करेगी।
ट्रायल द्वारा चयनित 20 खिलाड़ियों को 100% कोचिंग छात्रवृत्ति दी जाएगी जिसमें फिटनेस प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, स्पोर्ट्स साइंस और मेन्टल कंडीशनिंग जैसी सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं शामिल हैं।
राउंडग्लास टेनिस अकादमी के टेक्निकल डायरेक्टर (तकनीकी निदेशक) आदित्य सचदेवा ने कहा, “हम देश भर के खिलाड़ियों को इस तरह से प्रशिक्षण देने का अवसर प्रदान कर रहे हैं जो भारत में जूनियर टेनिस में अभी तक नहीं देखा गया है। हमारा उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को  पहचानना एवं उन्हें ट्रेन करना है। हम व्होलिस्टिक वेल्बीइंग के सिद्धांतों के आधार पर उन्हें विश्व स्तरीय एथलीट का रूप देना चाहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *