विभिन्न महिला संगठनों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम – सत्य पाल जैन रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

चंडीगढ़, 13 मार्च। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्य पाल जैन ने कहा कि होली का त्यौहार सारे आपसी गिल शिकवे मिटाकर तथा एक दूसरे के गले लगाकर भविष्य में मिलजुल कर चलने का संकल्प करने का त्यौहार है।
जैन गत दिवस चंडीगढ़ के तीन महिला संगठनों, पीड़ित महिला सहायता समिति, सोशल वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाईटी तथा ब्यूटी विद् ग्रेस द्वारा सैक्टर 48 के सामुदायिक केन्द्र में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते बोल रहे थे।
इस कार्यक्रम में शहर की सैंकड़ों प्रसिद्ध तथा सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में एक दूसरे के गुलाल लगाकर तथा फुलों की वर्षा करके होली मिलन का कार्यक्रम मनाया गया।
जैन ने इस अवसर पर कहा कि तीनों महिला संगठन, चंडीगढ़ के सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं तथा होली मिलन जैसे कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं में अधिक सामाजिक जागरूकता पैदा होने में सहायता मिलती है।
समारोह की मुख्य आयोजिका श्रीमति अनामिका वालिया ने कहा कि यह सभी संस्थाएं भविष्य में भी महिलाओं के ऐसे कार्यक्रम करती रहेंगी ताकि महिलाओं को अधिक संगठित किया जा सके।
इस कार्यक्रम में अनामिका वालिया, रमा माथारू, सीमा शर्मा, रेणु रिशी गौतम, लता गिरी, पूनम कोठारी, ममता डोगरा, प्रीति वर्मा, पूनम जम्वाल, यशोदा, संगीता पाण्डेय, सोनिया शर्मा, आरती गोयल, शारदा, शिप्रा बंसल, रेखा सूद, सौमया, रेखा रावत, जोशी आदि भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *