चंडीगढ़, 11 मार्च। डिफेंडिंग चैंपियन कोच्चि स्टार्स ने अपना पहला ‘राउंड’ खिताब जीतकर 3बीएल महिला लीग में अपना खाता खोला।3बीएल भारत में एकमात्र 3X3 प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग है जो बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (फीबा) द्वारा मान्यता प्राप्त है। टूर्नामेंट 8 से 21 मार्च 2022 तक मोहाली के विन्धम होटल में खेला जा रहा है और इसमें शीर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरुष और महिला 3X3 प्रारूप के बास्केटबॉल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
कोच्चि स्टार्स ने जीता राउंड 2 का खिताब
भारतीय राष्ट्रीय टीम की सदस्य स्टेफी निक्सन के नेतृत्व में, कोच्चि स्टार्स पुणे पैंथर्स की कड़ी चुनौती का आसानी से सामना किया। पैंथर्स की युवा मराठी स्टार दुर्गा धर्माधिकारी ने अपनी टीम को फाइनल में ले जाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
हालाँकि खिताबी मुकाबले में निक्सन ने अपने प्रदर्शन से वाह वाही लूटी। कद में काफी लम्बी निक्सन को रोकना पुणे वालों के लिए मुश्किल साबित हुआ। शुरू से ही कोच्चि स्टार्स ने 14-7 की अच्छी बढ़त बना ली थी । निक्सन को उनकी साथी खिलाड़ी दिव्यानी गंगवाल का अच्छा साथ प्राप्त हुआ जिन्होंने गार्ड की पोजीशन पे रहते हुए शूटिंग और कठिन ले-अप में निक्सन को अपना महत्वपूर्ण साथ दिया।
कड़ी धूप के बीच पूरे टाइम खेलते हुए पैंथर्स की धर्माधिकारी ने अपनी टीम को फाइनल तक बचाए रखा। दूर से दो-पॉइंटर्स करते हुए धर्माधिकारी ने कोच्चि की बढ़त को कम करते हुए बस चार अंक तक कर दिया लेकिन अंत में कोच्चि ने आराम से 19-15 की आसान जीत हासिल कर ली।
“मैं अतिरिक्त प्रेरित था क्योंकि हमारी टीम साथी ‘एरी’ (3बीएल महिला लीग में पहली विदेशी खिलाड़ी) बाहर है। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना चाहते थे और अपना सब कुछ देना चाहते थे। मैं कई नए खिलाड़ियों से मिला हूं और आप हर एक से कुछ नया सीखते हैं, ”पैंथर्स के धर्माधिकारी ने कहा।
महाराष्ट्र से पुणे पैंथर्स की युवा स्टार दुर्गा धर्माधिकारी ने कहा, “मुझे ज़्यादा प्रेरित होने की ज़रूरत थी क्योंकि हमारी टीम साथी ऐरी एड्ना (3बीएल महिला लीग में पहली विदेशी खिलाड़ी) चोटिल होकर बाहर हो गयी हैं । हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे । मैं काफी सारे नए खिलाड़ियों से मिली हूँ और आप हर एक से कुछ नया सीखते है।”
भारतीय महिला टीम के सितारे एक्शन में
भारतीय राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी जैसे, कोयंबटूर स्पंकीज़ से गीथू अन्ना राहुल, दिल्ली दीवास से रसप्रीत सिद्धू, कोच्चि स्टार्स से स्टेफी निक्सन एवं लुधियाना क्वींस से अनमोलप्रीत कौर ने एक दूसरे के विरुद्ध दिलचस्प मुकाबले खेले।
2021 में पद्म श्री से सम्मानित एवं भारत की सीनियर खिलाड़ी अनीता पॉलदुरई ने जयपुर रीगल्स से खेलते हुए जबकि स्मृति राधाकृष्णन ने पुणे पैंथर्स की तरफ से इस सीजन में अपना डेब्यू किया।
भारत के खिलाड़ी स्टेफी निक्सन और रसप्रीत सिद्धू की प्रतिद्वंद्विता जारी
इससे पहले सेमीफाइनल में, भारतीय राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी स्टेफी निक्सन ने कोच्चि स्टार्स का नेतृत्व करते हुए भारतीय टीम की ही अपनी साथी खिलाड़ी एवं दिल्ली दीवास की कप्तान रसप्रीत सिद्धू की टीम को रोमांचक मुकाबले में अतिरिक्त समय में 17-15 से हरा दिया।
दोनों टीमों के बीच यह दूसरा अतिरिक्त समय चलने वाला मुकाबला था। राउंड 1 के पूल चरणों में कोच्चि स्टार्स ने दिल्ली दीवास के साथ ही अतिरिक्त समय वाला मुकाबला खेला था जिसमें उन्हें जीत मिली थी हालाँकि, फाइनल में दिल्ली दीवास ने वापसी करते हुए ओपनिंग राउंड का खिताब अपने नाम किया था।
