चंडीगढ़, 11 मार्च। पंजाब के बठिंडा जिले से अमनप्रीत कौर ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में तीसरा स्थान हासिल किया। समारोह के बाद अमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय विकास विषय पर बात की। उन्होंने युवा संसद के आयोजन और युवाओं को अपनी राय व्यक्त करने का अवसर प्रदान करने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया। भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने प्रथम तथा राजस्थान के डूंगरपुर के सिद्धार्थ जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें अन्य दो राष्ट्रीय विजेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष बोलने का अवसर मिला।
