चंडीगढ़ ( मनोज शर्मा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल एकता महासंघ जिला पंचकूला की कार्यकारिणी का गठन समाजसेविका माता लक्ष्मी देवी शर्मा की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से किया गया है। जिसमें प्रधान सरोज शर्मा, उप प्रधान निर्मला ठाकुर, संगठन सचिव रमा शर्मा, वित सचिव मोनिका शर्मा, महासचिव मीना शर्मा, सचिव अंजू धीमान, प्रेस सचिव कुसुम शर्मा, कमलेश शर्मा , सलाहकार मीना व्यास जी के अलावा अनीता नकई, जगदम्बा, मालती, ज्योति शर्मा को भी नवाजा गया। बाकी की कार्यकारिणी तथा सदस्य अभियान को शुरू किया जाएगा। लेकिन इस बार हिमाचल एकता महासंघ जिला पंचकूला में इस बार कार्यकारिणी की बागडोर माहिला वर्ग ने संभाली है। महासचिव मीना शर्मा ने बताया कि इस हिमाचल एकता महासंघ का गठन 21जनवरी 2006को हिमाचल प्रवासीयों की एकता, जागृति, विकास व कल्याण हेतु कार्यरत हैं। और मई माह में महासंघ विशाल भंडारें का आयोजन भी करेंगी।
हिमाचल एकता महासंघ पंचकूला की कार्यकारिणी बागडोर महिला वर्ग के पास, लगेगा विशाल भंडारा
