चंडीगढ़, 10 मार्च। उत्तराखंड में भाजपा की चुनावी जीत की खुशी पर भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने एक ओर जहां सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुंह मीठा कराके एक दुसरे को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की वहीं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने इस जीत पर भाजपा के प्रति लोगों का अटूट विश्वास बताया।
कमलम में आयोजित एक बैठक में भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ये मानती है कि राज्य का विकास भाजपा के हाथों में ही निहित है क्योंकि भाजपा विकास की अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है। आज देश प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है जो कि भाजपा की विकास की प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्होंने जनता के इसी विश्वास ने ही तीन राज्यों में हुए चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाई है। उन्होंने ‘‘मोदी है तो मुमकिन है’’ का नारे देते हुए कहा कि आगे भी भाजपा देश एवं विकास के कार्यों को मजबूती से करती रहेगी।
इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा के साथ शक्ति देवशाली, सुनीता भट्ट, शांति बहुगुणा, बृजमोहन, चंडी प्रसाद, बुद्धि चंद, राजेंद्र शर्मा, सुनीता, रेखा, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।