चंडीगढ़, 8 मार्च। एनवायरमेंट सेविंग वेलफेयर सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं महासचिव मीरा शर्मा ने अपनी 27वीं शादी की सालगिरह सेक्टर 31 वायुसेना पार्क में परिवार एवं वायु संगिनी वीरांगनाओं के साथ पौधारोपण कर किया। समाजसेवी राकेश शर्मा एवं मीरा शर्मा पिछले 15 वर्षों से पौधारोपण एवं संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं एवं परिवार मित्रों के खुशी के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाते हैं। आज सेक्टर 31 के वायु सेना पार्क में त्रिवेणी का पेड़ जिसमें पीपल, बरगद, नीम जो सनातन मान्यता के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु, महेश के प्रतीक है के साथ चंदन, आंवला एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। संस्था ट्राइसिटी में पौधारोपण पर लंबे समय से कार्य कर रही है और लोगों के बीच जाकर पौधारोपण एवं उसके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करती है l
