उच्च विचारों वाली महिला थीं सकिंद्रा देवी: डॉ विनोद शर्मा

Spread the love

चंडीगढ़, 6 मार्च। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का सकिंद्रा देवी ब्लॉक (उच्च विचारों वाली महिला) तैयार हो गया है। इस सुसज्जित ब्लॉक में 7 कमरे, लैब, पैंट्री, दो वॉशरूम ( स्टाफ और लड़कियां), दो वॉशरूम (लड़के) शामिल हैं। इसका उद्घाटन जल्द ही मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से होगा। प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि सकिंद्रा देवी उच्च विचारों वाली महिला थीं। शिक्षा के प्रचार- प्रसार में उसकी अगाध श्रद्धा थी। वह ज्ञान को व्यक्ति विशेष तक ही सीमित रहने की पक्षधर नहीं थी बल्कि समग्र समाज तक इसकी पहुंच को देखना चाहती थीं। ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन करते हुए उन्होंने गांव के बच्चों और महिलाओं को अपना ज्ञान बांटा। वह शिक्षण संस्थाओं और शिक्षकों का बहुत सम्मान करती थीं। स्कूल की प्रबंधक अंजू मोदगिल ने बताया कि ऐसे उच्च विचारों वाली महिला के नाम पर स्कूल के ब्लॉक को रखा जाना बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ अभियान के तहत एक सराहनीय कदम है। यह ब्लॉक ग्रामीण शिक्षा के लिए समर्पित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *