हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने हरियाणा के राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

Spread the love

चण्डीगढ़, 5 मार्च। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात में दोनों राज्यपालों ने खुशनुमा माहौल में बातचीत की। इसके साथ-साथ दोनों राज्यपालों ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, कला और साहित्य के विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल दत्तात्रेय ने उन्हें भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा व शॉल भेंट कर सम्मानित किया वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *