चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लगाया कैंप

Spread the love

चंडीगढ़, 5 मार्च। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के द्वारा, चंडीगढ़ लेबर डिपार्टमेंट के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र फेज -2 में ईश्रम कार्ड एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रुप से बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ साथ सिया के प्रधान हरेंद्र सिंह स्लैच, बबलू दुबे और अशोक तिवारी उपस्थित रहे।
सिया के प्रधान हरेंद्र सिंह स्लैच ने बताया की इस योजना के तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु वाले सभी जैसे *रिक्शा चालक, घोड़ा चलाने वाले, घरेलू कामकाज करने वाले, फैक्ट्री में काम करने वाली लेबर, दर्जी का काम करने वाले, पान की दुकान वाले, छोटी दुकानों पर काम करने वाले, या अन्य अभी किसी तरह का कामकार* वाले व्यक्तियों की इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करके कार्ड बनाकर दिए गए। उन्होंने बताया इस योजना के अंतर्गत लगभग 200 लोगों को लाभ पहुंचाया का काम एसोसिएशन के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से अवि भसीन, रितेश अरोड़ा, मनीष निगम, बरजिंदर विर्क, अनिल धीमान, गुरप्रीत सिंह, मोहित महाजन, अशोक बंसल, देवेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा एवं जरनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।
अंत में चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिंह स्लैच के द्वारा लेबर डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। और उन्होंने  बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की लेबर की जरूरत को देखते हुए यह कैंप सोमवार को यह फिर दोबारा से औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में लगाया जाएगा। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रधान हरिंदर सिंह स्लैच ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *