चण्डीगढ़, 03 मार्च। आई.सी.सी.डब्लयू डब्लयू कर्मचारी यूनियन की मीटिंग प्रधान रेखा शर्मा की अध्यक्षता में की गई। मीटिंग में आई.सी.सी.डब्लयू डब्लयू प्रशासन द्वारा लिखित तौर पर मिले आश्वासन के प्रति विचार विमर्श करके कर्मचारी यूनियन ने दिनांक 04.03.2022 को की जा रही रोष रैली को स्थगित करने का फैसला किया व आई.सी.सी.डब्लयू डब्लयू प्रशासन को पत्र लिख कर अपील की कि कर्मचारियों की लम्बित पड़ी मांगों पर गंभीरता से फैसला ले कर जल्दी से लागू करवाने की अपील करते हुए कहा कि महंगाई भत्ता व डीसी रेट पिछले छ: वर्षो से देना बन्द कर रखा है, स्विच ओवर स्टाफ को नियुक्ति पत्र देना, दिनांक 01.09.2016 से डीसी रेट को बहाल करना आदि मांगों को लागू किया जाए क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है परन्तु कर्मचारियों के वेतन में पिछले छ: वर्षो से एक रूपये की भी वृद्धि नहीं हुई है। कर्मचयारी आर्थिक तौर पर भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अगर हमारी मांगों को लागू नहीं किया गया तो कर्मचारी यूनियन दिनांक 14.03.2022 को विशाल रोष रैली करने में मजबूर होगी। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव बिहारी लाल ने दी है।