चंडीगढ़, 2 मार्च। चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बलबीर कौशिक बुधवार को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए। चंडीगढ़ के गृह सचिव नितिन यादव ने उन्हें बैज पहनाया। उन्होंने कौशिक को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी तरह ईमानदारी पूर्वक सेवाओं का निर्वहन करने का विश्वास जताया।
बलबीर कौशिक वर्ष 1988 में बतौर कांस्टेबल चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उन्हें हैड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नति मिली। वर्ष 2019 में वे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 2021 में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत हुए थे। बलबीर कौशिक मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिला के बाकरा गांव के रहने वाले हैं, वर्तमान में चंडीगढ़ सेक्टर-31 थाने में तैनात हैं। कौशिक ने चंडीगढ़ पुलिस में अपनी सेवाओं के दौरान नशा तस्करी, चोरी व अन्य अपराध से जुड़े कई मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।