उप महापौर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सहित महासचिव ने लगवाया कोरोना वैक्सीन

Spread the love

चंडीगढ़, 13 मार्च (मनोज शर्मा)। चंडीगढ़ उप महापौर फरमीला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन एन आर मैहरा और महासचिव ओम प्रकाश मैहरा ने सिविल डिस्पेंसरी दादू माजरा कॉलोनी सेक्टर 38 वैस्ट में कोरोना वैक्सीन लगवाई।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उप महापौर फरमीला व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एन आर मैहरा ने बताया कि देश के कुशल वैज्ञानिकों व डॉक्टरों की मेहनत से बनी यह वैक्सीन बहुत असरदार है और वे बिल्कुल सहज महसूस कर रहे हैं। और आज इलाके के भारी संख्या मे लोगों को वैक्सीन लगी है और धीरे धीरे लोग वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। उप महापौर व ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को कहा की अफवाहों से बचना चाहिए । क्योंकि उन्होंने स्वयं यह वैक्सीन लगवाई है और वे वैक्सीन लगवाने के बाद बिल्कुल सहज महसूस कर रहे हैं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है व सभी को यह वैक्सीन ज़रूर लगवानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *