महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा आयोजित

Spread the love

चण्डीगढ़, 26 फरवरी। केंद्रीय आर्य सभा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 198वें जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव का आयोजन सेक्टर 7 स्थित आर्य समाज में बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व नगर भाजपाध्यक्ष संजय टंडन ने गुब्बारे उड़ाकर और ओम ध्वज फहरा कर किया। यह शोभायात्रा आर्य समाज से आरंभ हुई। इसमें चण्डीगढ़, पंचकूला, मोहाली, रोपड़ डेराबस्सी, और सूरजपुर के डीएवी एवं आर्य शिक्षण संस्थाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान इन संस्थानों व आर्य समाजों ने बड़ी मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कीं। इसमें वैदिक धर्म के प्रति आस्था को विशेष रूप से दर्शाया गया। स्वामी दयानंद, वेद, यज्ञ, देशभक्ति, आर्य परंपरा और स्वच्छ पर्यावरण पर विशेष रूप से झांकियों को केंद्रित किया गया था। इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथों में झंडिया लिए जय उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा सेक्टर 7, 8,18 तथा 19 की मार्किट  से होती हुई आर्य समाज सेक्टर 19 में संपन्न हुई। यात्रा में काफी संख्या में वैदिक साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वामी ओंकारानंद सरस्वती,आचार्य शिव कुमार शास्त्री, पंडित कुलदीप आर्य,  प्रकाशचंद्र शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, धर्मवीर बत्रा, डॉ अजय गुप्ता, श्रुति कांत, पवन पाल, मधु बहल, सुमेधा महाजन, सुनीता रन्याल, रोजी शर्मा आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों व कॉलेजों के प्रिंसिपल व अध्यापक भी मौजूद थे। यात्रा की समाप्ति पर ऋषि लंगर का आयोजन भी किया  गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *