भारतीय जनता पार्टी ने बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने के फैसले का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ने बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने के फैसले का किया स्वागत
Spread the love

चंडीगढ़, 23 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने बिजली कर्मचारी द्वारा गत दिवस से जारी हड़ताल को वापस लिए जाने के फैसले का स्वागत किया है । साथ ही साथ कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर ने कहा है कि लोगों की परेशानी को समझते हुए बिजली कर्मचारियों द्वारा शहर में बिजली व्यवस्था को रिस्टोर करने व अपनी हड़ताल वापस लिए जाने के फैसले का स्वागत करते हैं । इन कर्मचारियों द्वारा जनहित में लिया गया यह सराहनीय फैसला है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पार्टी अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में इन कर्मचारियों को गुमराह कर रही है और इन्हीं की शह पर शहर में बिजली सप्लाई की व्यवस्था गड़बड़ाई थी।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सलाहकार ने खुद माना है कि इस हड़ताल में राजनीतिक दखलंदाजी भी शामिल थी। इसके लिए कांग्रेस औऱ आम आदमी पार्टी को शहर वासियों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस चंडीगढ़ में किस मुंह से बिजली निजीकरण का विरोध कर रही है जबकि कांग्रेस शासित प्रदेश महाराष्ट्र में निजीकरण किया जा चुका है इसी प्रकार आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा भी दिल्ली में बिजली का निजीकरण किया गया है।
इन दोनों पार्टियों को जनता की परेशानी से कुछ लेना-देना नहीं है केवल अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। जबकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए शहर की बिजली व्यवस्था रेगुलर करने का फैसला लिया है। भाजपा हमेशा लोगो की सुविधाओं के लिए कृत संकल्प है साथ ही साथ कर्मचारियों के हितों का भी पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा किसी प्रकार की धक्केशाही कर्मचारियों अथवा कंज्यूमर के साथ नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *