चंडीगढ़, 22 फरवरी। बजरंग दल चंडीगढ़ संयोजक नरेंद्र बंसल ने बजरंग दल (कर्नाटक) के कार्यकर्त्ता हर्ष की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की निर्मम हत्या घोर निंदनीय है । इस्लामिक कट्टरपंथियों को इनकी औकात दिखानी पड़ेगी।
चंडीगढ़ विहिप अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चंडीगढ़ इस्लामिक कट्टरपंथी जहर फैलाने वालों को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। हर्ष जैसे कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।
विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा ने बयान जारी करते हुए कहा कि हर्ष की निर्मम और जघन्य हत्या पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एक शैतानी कृत्य है, जिसे पूरे कर्नाटक राज्य में आतंक फैलाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा की दो महीने पहले तुमकुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता मंजू भार्गव पर हमला हुआ था,शिमोगा के बजरंग दल के कार्यकर्ता नागेश, दक्षिण कन्नड़ में प्रशांत पुजारी, मदिकेरी के कुट्ट प्पा, बैंगलोर के रुद्रेश पर पीएफआई और एसडीपीआई कार्यकर्ताओं ने हमला किया तथा इस प्रकार राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की निरंतर कोशिश की जा रही है। यह इन असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों की गहरी साजिश है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सांप्रदायिक संघर्ष को भड़काने के लिए की जा रही है।
विहिप चंडीगढ़ सोशल मीडिया प्रमुख मनोज शर्मा ने केन्द्र सरकार और कर्नाटक राज्य सरकार से मामले को तुरंत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की मांग की, क्योंकि ‘पीएफआई और एसडीपीआई की भयावह और नापाक गतिविधियां विभिन्न राज्यों की सीमाओं में फैली हुई हैं ।इसका सरकार संज्ञान लेते हुए तुरंत इन पर कार्यवाही करे ।
