चंडीगढ़, 22 फरवरी। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह तथा महासचिव राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रैस विज्ञप्ति जारी कर भारत की एनडीए सरकार की मुंद्रीकरन तथा निजीकरण नीति की सख्त शब्दो में निंदा की तथा मांग की केंद्रीय सरकार पब्लिक सैक्टर का निजीकरण बंद करे तथा फ्रोफिटेबल सरकारी विभागो को औने पौने दामों पर निजी हाथों मे बेचना बंद करे।
कमेटी का कहना है कि चंडीगढ़ बिजली विभाग को बेचने का प्रोसेस प्रशासन ने तकरीबन पूरा कर लिया है और अब सीटीयू को किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत निजी हाथों में सोपने की तयारी कर रहा हैं।
हम मांग करते हैं कि बिजली विभाग तथा सीटीयू को निजी हाथों सौंपने के फैसले को केंद्रीय सरकार तरुंत वापिस ले। कोऑर्डिनेशन कमेटी बिजली तथा सीटीयू मुलाजिमों के संघर्ष का पूर्ण समर्थन करती है तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का एक मास डेलीगेशन चण्डीगढ़ के प्रशासक को सीटीयू, बिजली तथा होर सरकारी विभागो के निजी कर्ण के विरोध में 23 फरवरी 2022 को विज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव राकेश कुमार ने दी।
