पानी के तीन गुना रेट बढ़ने की सम्भावना पर क्या अब यू टर्न लेगी बीजेपी: युवा कांग्रेस

Spread the love

चंडीगढ़, 20 फरवरी। पानी के तीन गुना रेट बढ़ने की सम्भावना पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने बीजेपी शासित निगम को घेरा है। कांग्रेस नेता सुनील यादव और विनायक बंगिया ने सवाल किया है की क्या पिछले दो वर्ष की तरह बीजेपी और उनकी पार्टी के प्रधान अरुण सूद फिर से यू टर्न लेने के लिए तैयार है । उन्होंने कहा की बीजेपी निगम सदन की बैठक में फरवरी 2020 से मार्च 2021 तक तीन बार पानी के वाटर टैरिफ पर रेट के संसोधन को लेकर पुनः एजेंडे लेकर आई। बीजेपी प्रधान तो पार्षद रहते हुए सदन बैठक में चीख़ चीख़ कर बुलंद आवाज़ में कहते थे की शहर के उन्हें गलती सुधार के लिए यू टर्न लेते रहेगे। यादव का कहना है की मार्च के बाद फिर से रेट बढ़ेंगे और जो अभी तक कहने को राहत दिए जाने के दावे किये गए है वह आखो में धूल झोंकने जैसा रहा। शेहरवासियो को बिल एरियार में कोई राहत नहीं मिली। वही फिर से भारी बिलो को अदायगी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा की सदन बैठक में बीजेपी की मेयर गवर्नर के पास जाने की बाते करती है। इससे यह साफ़ होता है कि शहर की संसाद को अपने शहर से कोई मतलब नहीं है। बीजेपी प्रधान  दावे करते है की संसाद अधिकारियो के संपर्क में है तो फिर आप की मेयर को सीधे गवर्नर के समक्ष जाने की क्यों सूझी ? युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा की हाल ही में पेड पार्किंग के भी रेट बढे है और अब पानी के बिल भी बढ़ने वाले है। चंडीगढ़ के लोगो पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसके लिए बीजेपी सीधे जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *