चंडीगढ़ में पानी के रेट बढ़ाए गए तो करेंगे बड़ा आंदोलन: फॉस्वेक

चंडीगढ़ में पानी के रेट बढ़ाए गए तो करेंगे बड़ा आंदोलन: फॉस्वेक
Spread the love

चंडीगढ़, 19 फरवरी। चंडीगढ़ के विभिन्न सैक्टर्स की रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशनस की अपेक्स बॉडी फेडरेशन ऑफ सैक्टर वेल्फेयर एसोसिएशनस ऑफ चंडीगढ़ (फाॅस्वेक) के मुख्य प्रवक्ता और सेक्टर 38 वैस्ट आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि यदि नगर निगम द्वारा पानी की दरें दोबारा बढ़ाई गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पंकज गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के बजट में जल वितरण से 156 करोड़ रुपए का राजस्व दिखाया गया है जिससे स्पष्ट है कि वित्त वर्ष 2022-23 में नगर निगम दोबारा पानी की दरें 2 से 3 गुना तक बढ़ाना चाहता है। यदि ऐसा हुआ तो यह चंडीगढ़ वासियों के साथ धोखा होगा और फाॅस्वेक जनहित में बड़ा आंदोलन प्रारंभ करेगी।
पिछले वर्ष बी.जे.पी. शासित नगर निगम ने जीवन की मूलभूत आवश्यकता पानी की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी की थी जिसे प्रशासन द्वारा मान लिया गया था। परंतु नगर निगम चुनावों के मद्देनजर इस बढ़ोतरी को 31 मार्च तक रोक लिया गया था। फाॅस्वेक ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों के सभी पार्षदों से आह्वान किया की 1 अप्रैल से होने वाली पानी की दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाएं। कोरोना-काल और अत्यधिक महंगाई के चलते निम्न और मध्यमवर्गीय लोगों की आमदनी बहुत प्रभावित हुई है और ऐसे समय में यदि पानी की दरें भी बढ़ाई गईं तो आम आदमी का चंडीगढ़ में रहना दुश्वार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *