देवी -देवता, गुरूओं की जन्मस्थली के लोगों के बारे में ग़लत बोलना कांग्रेस को पड़ेगा महंगा: मनोज शर्मा

देवी -देवता, गुरूओं की जन्मस्थली के लोगों के बारे में ग़लत बोलना कांग्रेस को पड़ेगा महंगा: मनोज शर्मा
Spread the love

चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक चुनावी सभा में कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गाँधी की मौजूदगी में यूपी -बिहार के लोगों के लिए ‘भइये’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें पंजाब में न घुसने देने का ऐलान किया है। जिस पर विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा की देवी देवता,गुरूओ की जन्मस्थली के लोगों के बारे में ग़लत बोलना कांग्रेस को महंगा पड़ेगा ।
मनोज शर्मा ने देश वासियों से आह्वान किया है कि चुनावों में कांग्रेस को करारा सबक सिखाया जाए , कांग्रेस के नेता हमेशा कभी देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द बोलते हैं और कभी देवी देवताओं , गुरूओ की जन्मस्थली के लोगों के बारे में ग़लत बोलते हैं। मनोज शर्मा ने कहा की हम तो देवी देवताओं, गुरूओ की जन्मस्थली की मिट्टी को भी पवित्र मानते हैं और कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने तो देवी देवता, गुरूओ की जन्मस्थली के लोगों के बारे में ग़लत बोला है इसलिए हमें सभी को कांग्रेस का बहिष्कार करना चाहिए, ताकि उन्हें भी पता चले कि देवी देवताओं, गुरूओं की जन्मस्थली के बारे में या वहां के लोगों के बारे में ग़लत बोलने पर देवी देवता, गुरूओ को मानने वाले एक होकर उनका क्या कर सकते हैं।
मनोज शर्मा ने कहा कि पंजाब राज्य में 40% आबादी पूर्वांचल समाज की है जिन्होंने पंजाब की तरक्की के लिए कड़ी मेहनत करते हुए अपना खून-पसीना एक किया है। और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उनके योगदान को भुल बैठे हैं। उन्हें याद दिलाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *