व्यापारियों की ही बेहतरी के लिए किया जा रहा है सर्वे: अवि भसीन

व्यापारियों की ही बेहतरी के लिए किया जा रहा है सर्वे: अवि भसीन
Spread the love

चंडीगढ़, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी सभी के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है। जहां तक बात व्यापारियों के हितों की है, भाजपा ने हर समय उनका साथ दिया है और भविष्य में भी उनके पक्ष में सहयोग देती रहेगी। और व्यापारी होने के नाते अपनी मांगों को रखना भी हर व्यापारी का अधिकार है क्योकि व्यापारी रीड की हड्डी माना जाता है। यह बात भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के स्टेट कंवीनर अवि भसीन ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।
व्यापारी एकता मंच द्वारा चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के संबंध में बात करते हुए अवि भसीन ने कहा कि भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने व्यापारी एकता मंच के कार्यकारणी सदस्यों से बैठक की और उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि जो सर्वे किया जा रहा है वे व्यापारियों के बेहतरी को लेकर ही किया जा रहा है तथा उनकी लंबित पड़ी मांगों को भी पूरा किया जाएगा और नई नीतियों से अवगत करवाया जायेगा। इसके साथ साथ यह भी आश्वासन दिया कि सर्वे के उपरांत किसी भी व्यापारी को कोई भी नोटिस सर्व नही दिया जायेगा और  इसके बदले छोटे व्यापारियों के हित में इंडस्ट्रियल पॉलसी में जल्द बदलाव किए जायेगें। अवि भसीन ने बताया कि संजय टंडन ने इस हड़ताल को समाप्त करने की व्यापारियों से अपील भी की है।
अवि भसीन ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों की विभिन्न मांगों को समय समय पर हल करवाने का भरसक प्रयास किया है और इस संबंध में कई बार प्रशासनिक आला-अधिकारियों से भी बात की जा चुकी है। भाजपा हर कदम में व्यापारियों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकता मंच के कार्यकारी सदस्यों से बातचीत करके इस भूख हड़ताल को समाप्त किया जायेगा और आशा की जाती है कि चंडीगढ़ प्रशासक व्यापारियों के साथ नर्मी अपनायेगे और व्यापार को बचाने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *