क्लास फोर की खाली पड़ी पोस्टों पर डेली वेज वर्कर होंगे रेगुलर: संगाडिया

Spread the love

चंडीगढ़, 16 फरवरी। बीती शाम एसई कंस्ट्रक्शन सर्किल 2 मैडम जिगना के संगाडिया की अध्यक्षता में कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधि मंडल की एक मीटिंग हुई। मीटिंग में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर परवेश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा के अलावा सुप्रीटेंडेंट सुरिंदर कुमार शर्मा, सुरिंदर कुमार तथा एसई का पीए विक्रम भी माजूद थे।
मीटिंग में लिखत फैसले लिए गए जिसमें क्लास फोर की खाली पड़ी पोस्टों पर डेली वेज वर्कर रेगुलर किए जाएंगे, प्रशासन के नर्देशो अनुसार ठेका बदलने पर किसी भी आउट सोर्सेड वर्कर को निकाला नहीं जाएगा तथा रॉक गार्डन से निकाले गए 6 आउट सोर्सेड वर्करों को वापिस काम पर लिया जाएगा, आउट सोर्सेड वर्करों को सैलरी समय पर दी जाएगी तथा यह निश्चित किया जाएगा कि हर वर्कर को सैलरी हर महीने की 10 तारीख से पहले मिले, जेम पोर्टल के एग्रीमेंट अनुसार सभी आउट सोर्सेड वर्करों को 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी। एसई कंस्ट्रक्शन सर्कल 2 ने आश्वासन दिया कि टेक्नीशियनों की जल्द हायर ग्रेड में दिनाक 18.9.98 की नोटिफिकेशन के आधार की प्लेसमेंट की जाएगी।
यह फैसला भी हुआ कि ठेका बदलने के समय अगर ठेकेदार पैसे मांगता है उसके विरुद्ध की गई कंपलेंट पर एक्जीक्यूट इंजीनियर बिना देरी के उस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। खाली पड़ी पोस्टों को भरने के लिए प्रोसेस जल्द पूरा कर लिया जाएगा। तेल, साबून, वर्दी तथा गम बूट बरसाती जल्द वर्करों को दी जाएगी। रिजर्वड कैटेगरीज की प्रमोशन करते समय कैच अप पॉलिसी को लागू किया जाएगा। मीटिंग के अंत में कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने एसई कंस्ट्रक्शन सर्किल का धन्यवाद किया।
कोऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से मीटिंग में कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एंप्लॉयीज एंड वर्कर्स यूनियन के प्रधान वीर सिंह, रोड वर्कर्स यूनियन के महासचिव रवि चंदर, चंडीगढ़ रिटायर्ड फ्रंट से गुरदेव सिंह तथा वरिंदर बिष्ट शामिल हुए। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव राकेश कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *