बस स्टैन्ड सेक्टर 43 के बाहर लगा रक्तदान शिविर, 101 लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

चंडीगढ़, 15 फरवरी। ट्राईसिटी के अस्पतालों में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन, चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ ने आज मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर बस स्टैन्ड आईएसबीटी सेक्टर 43 के बाहर लगाया गया। शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर प्रियंका की देखरेख में 101 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर राज कुमार शर्मा, जसवंत सिंह जस्सा, अजीत कुमार शर्मा, कुलवीन्द्र चीमा, रवींद्र सिंह, गगनदीप सिंह, राकेश कुमारी, वरिंद्र गांधी, शत्रुघन कुमार, नीरज यादव, विशाल कुंवर ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *