चंडीगढ़, 15 फरवरी। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रीती केसरी को पंजाब कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। प्रीती केसरी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त होने पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, हरीश चौधरी और सरदार नवजोत सिंह सिद्धू का धन्यवाद किया है।
प्रीती केसरी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा वह पूरी लगन और निष्ठा के साथ पंजाब में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी।
प्रीती केसरी इस से पहले चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी है और वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में काम कर रही है। प्रीती केसरी के पति हरमेल केसरी चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है।
प्रीती केसरी बनी पंजाब कांग्रेस कमेटी की सचिव
