सीटीयू विभाग में किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत प्राइवेट बसें डालने का टेंडर रद करे यूटी प्रशासन: कोआर्डिनेशन कमेटी

Spread the love

चंडीगढ़, 15 फरवरी। कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वरर्क यूटी चंडीगढ़ ने सीटीयू विभाग में किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत ठेके पर ली जा रही प्राइवेट बसों के खिलाफ डायरेक्टर टरांसपोरट दफ्तर में एक दिन की भूख हड़ताल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार, पैट्रन श्याम लाल घावरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीटीयू कर्मचारी पिछले 72 दिनों से किलोमीटर स्कीम में बसें डालने का भुख हड़ताल करके विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ के लोग सीटीयू बस सर्विस पर भरोसा रखते हैं और चंडीगढ़ के लोगों ने कभी भी प्राइवेट बसों की मांग नहीं की है फिर यूटी प्रशासन के उच्च अधिकारी प्राइवेट ठेकेदारों से किलोमीटर स्कीम पर बसें लेने में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रहे हैं। सीटीयू की कंडम बसों की जगह नई बसें खरीदने के लिए मिले 23 करोड़ रुपये के बजट को अधिकारी  क्यों नहीं खरच रहे. नेताओं ने यूटी प्रशासन के अधिकारियों की निंदा करते कहा कि चंडीगढ़ में गैरकानूनी प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसें अशोक लेलैंड कंपनी के नाम से चलाई जा रही है जबकि परमिट सीटीयू के नाम पर है जोकि पूरी तरह से गैरकानूनी है। चंडीगढ़ प्रशासन अपने बनाये कानून की आप ही धज्जियां उड़ा रहा है। कोआर्डिनेशन कमेटी ने यूटी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सीटीयू विभाग में किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत प्राइवेट बसें लाने की वजह से चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल पीस भंग होता है तो इसके लिए यूटी प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
नेताओं ने जोर देकर यूटी प्रशासन से मांग की कि किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द किया जाए और सीटीयू की 417 बसों का फलीट पूरा किया जाऐ। कंडक्टर, ड्राइवर और मकैनीकल कर्मचारियों की खाली पोस्टों पर जल्द भर्ती की जाए। जब तक स्टाफ पूरा नहीं होता कर्मचारियों को ओवर टाईम देकर बंद पढी बस सर्विस को चालू किया जाए। आज की भूख हड़ताल में कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार पेट्रॉन श्याम लाल घावरी के इलावा किशोरी लाल कैशीयर, रघुवीर सिंह और विक्रम सिंह प्रचार सचिव, कोआर्डिनेशन कमेटी के मेंबर राहुल वैद, मुरगेशन, सुखविंदर सिंह, प्रभजोत  सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, जिउन सिंह, एन जसवीर सिंह इंस्पेक्टर, अमरजीत सिंह , मोहन लाल और पंचनादन  आदि ने भाग लिया। सीटीयू वर्कर्स यूनियन के प्रधान धर्मेंद्र सिंह रही ने भूख हड़ताली साथियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *