चंडीगढ़, 11 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग ने आज एक आदेश जारी करते हुए एस.एच.ओ, फिरोजपुर सिटी मनोज कुमार का तबादला कर दिया है।
इस सम्बन्धी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्णपाल सिंह को नया एस.एच.ओ, फिरोजपुर सिटी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मनोज कुमार को चुनाव प्रक्रिया के अंत तक कमिश्नर ऑफ पुलिस, जालंधर के साथ तैनात करने के भी आदेश दिए गए हैं।
