चंडीगढ़, 11 फरवरी। चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य सचिव, यशपाल गर्ग का धन्यवाद करने शुक्रवार को उनके ऑफिस गए।
एन.एच.एम कर्मचारियों ने वर्षों से सैलरी में चल रहे भेदभाव को थोड़ा कम करने के लिए सचिव का धन्यवाद किया और आभार जताया। एन.एच.एम कर्मचारी पिछले 10 15 वर्षों से बहुत ही कम वेतन में नौकरी कर रहे थे और इन्हें चंडीगढ़ का न्यूनतम वेतन डी.सी रेट से भी आधी सैलरी दी जा रही थी।
स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों की वेतन वृद्धि डी.सी रेट के 70% तक पहुंचा दी गई है और यूनियने उनसे मांग की है की हरियाणा की तर्ज पर उन्हें भी “समान कार्य समान वेतन” के अनुरूप वेतन दिया जाए जिससे चंडीगढ़ जैसे महंगे शहर में उनका और उनके परिवार का पालन पोषण सही ढंग से हो सके।
स्वास्थ्य सचिव ने कोविड काल में सभी कर्मचारियों के काम की सराहना की और प्रोत्साहित किया की भविष्य में भी नियमानुसार बढोतरी की जायेगी। आज की मीटिंग बबीता रावत, अमित कुमार, महावीर सिंह, इकबाल सिंह और बिपिन शेर सिंह, चेयरमैन व अशोक कुमार, प्रधान,ऑल कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी संघ मौजूद रहे। चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ प्रेस सचिव महावीर सिंह ने यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी।
