चंडीगढ़, 10 फरवरी। इनर व्हील क्लब ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर 5 दिवसीय कैंप लगाया, लगभग 89 विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा तकनीक सीखी, शासकीय मॉडल स्कूल सेक्टर 26 में कैम्प की पारितोषक सेरमनी में क्लब की अध्यक्ष उषा शर्मा व उपाध्यक्ष अनीता मिढ़ा भी मौजूद रहीं व उन्होंने स्टूडेंट्स को सेल्फ मोटिवेशन टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि सही मायनों वोमेन एम्पावरमेंट का अर्थ है कि लड़कियों में सेल्फ डिफेंस की टेक्निक में एक्सपर्ट हो जाना।