संजय टण्डन ने राजपुरा सीट पर किया चुनाव प्रचार, बनूड़ में रैली को किया सम्बोधित

Spread the love

चंडीगढ़ 10 फ़रवरी।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमाचल के सह प्रभारी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन ने पंजाब विधान सभा चुनावों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आज राजपुरा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदीश कुमार जग्गा के समर्थन में बनूड़ में आयोजित एक चुनावी रैली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा, अंबाला विधायक असीम गोयल, विरेश शांडिल्य के साथ हिस्सा लिया व रैली को सम्बोधित किया तथा लोगो से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।
संजय टण्डन ने प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक भी की जिसमे राजपुरा से प्रत्याशी जगदीश कुमार जग्गा की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी तैयारियों और रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, पार्षद हरजीत सिंह व पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *