लीजहोल्ड नीति की समीक्षा करने पर प्रॉपर्टी फेडरेशन ने चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले का किया स्वागत

लीजहोल्ड नीति की समीक्षा करने पर प्रॉपर्टी फेडरेशन ने चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले का किया स्वागत
Spread the love

चंडीगढ़, 9 फरवरी। प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ के चेयरमैन जेडी गुप्ता और अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने लीजहोल्ड नीति की समीक्षा करने के चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है कि लीजहोल्ड पर संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में परिवर्तित किया जाएगा जैसा कि धर्मपाल प्रशासक के सलाहकार चण्डीगढ़ द्वारा कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलने के बाद सभी नीलामियों का आयोजन किया जाएगा।
पंछी ने कहा कि यह हमारी लंबे समय से लंबित मांग थी, चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले को जानकर हमें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों का वास्तविक खरीदार चंडीगढ़ वापस आ जाएगा जो लीजहोल्ड संपत्तियों के कारण लगभग पड़ोसी क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है और प्रशासन को अधिक राजस्व मिलेगा इस तथ्य को राजस्व रिकॉर्ड से सत्यापित किया जा सकता है, उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन को कलेक्टर दरों को भी कम करना चाहिए जो मोहाली और पंचकूला से मेल नहीं खाते और बहुत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *