निजीकरण के विरोध में होने वाले रोष प्रदर्शन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने समर्थन का किया ऐलान

निजीकरण के विरोध में होने वाले रोष प्रदर्शन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने समर्थन का किया ऐलान
Spread the love

चंडीगढ़, 8 फरवरी। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में 15 फरवरी को किए जा रहे रोष प्रदर्शन में किया समर्थन का ऐलान किया है।
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यूटी एवं एमसी चंडीगढ़ के कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी ने जारी एक बयान में बताया कि संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की मीटिंग में मंगलवार को यूटी पावरमैन युनियन के आवाह्न पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में किए जा रहे 15 फरवरी के रोष प्रदर्शन में सभी छह फैडरेशनों ने समर्थन का ऐलान किया।
चंडीगढ़ के लाभ में चल रहे बिजली विभाग को प्राइवेट कंपनी को दिए जाने पर यूटी पावरमैन युनियन द्वारा जन समर्थन में जनरल पब्लिक, ट्रेड यूनियनों तथा अन्य उपभोक्ताओं से अपील भी जारी की गई है कि 15 फरवरी को बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में किए जा रहे रोष प्रदर्शन में सहयोग करें। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की मीटिंग में कन्वीनरस राजिंदर कुमार,गोपाल दत्त जोशी,सुखबीर सिंह,अश्विनी कुमार, बिपिन शेर सिंह व स्टेट एक्सिक्यूटिव मैंबर्स रंजीत मिश्रा, राजिंदर कटोच, राजिंदर सिंह, रघबीर चंद व हरिकेश कुमार ने भाग लिया। सभी फैडरशनों बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में किए जा रहे रोष प्रदर्शन में बढ चढ कर हिस्सा लेने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *