चंडीगढ़, 7 फरवरी। बसंत पंचमी के अवसर पर शहर में अनेकों जगह खूब धूमधाम से सरस्वती पूजन मनाया गया। जिसमें सोमवार के दिन शहर में हुए सरस्वती पूजन आयोजन में सुनील गुप्ता ने बताया अधिकतम लोगों ने सोमवार के दिन माता की मूर्ति नदी में विसर्जन कर विदाई कर आयोजन का समापन किया। उसी तरह वार्ड न 9 दरिया में चंडीगढ़ विकास महामंच के अध्यक्ष एवं साहू चौपाल के संरक्षक ने सुनील कुमार गुप्ता हर साल के भाँति इस साल भी बड़े हर्षों उल्लास से 28वाँ माँ सरस्वती पूजन का आयोजन किया और सोमवार के दिन माने अंतिम दिन पूजा व हवन कर विश्व की शांति की कामना कर सभी विधि पूर्ण करने के बाद माता को पानी में जाकर विसर्जन किया गया।
