ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ने डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसबिंदर कौर को किया सम्मानित

Spread the love

चंडीगढ़, 7 फरवरी। नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया फॉर चंडीगढ़ एंड पंजाब ने कोरोना काल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसबिंदर कौर को सम्मानित किया है।
नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया फॉर चंडीगढ़ एंड पंजाब के चेयरमैन अनिल वोहरा, अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और उपाध्यक्ष राजन महाजन ने मेडिकल कालेज में डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसबिंदर कौर से मुलाकात की और कोविड के दौरान उनके सच्चे समर्पण के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह और एक पदक देकर सम्मानित किया। डॉ. जसबिंदर कौर ने इस तरह के सम्मान के लिए पंछी और सदस्यों का धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *