जय भाजपा तय भाजपा’ के मंत्र के तहत इस बार पंजाब में भाजपा की ही सरकार बनेगी: चेतन सूरी

Spread the love

कपूरथला, 6 फरवरी। भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक मंडल प्रधान चेतन सूरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन मजबूती, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने समेत कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार करने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक को संबोधन करते हुए चेतन सूरी ने लोगों से विधान सभा हलका कपूरथला से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल को विधायक बनाने की अपील की।चेतन सूरी ने पंजाब और पंजाबियत पर कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि देश की सीमा की रक्षा में इसी धरती के जांबाज बड़ी संख्या में हैं। उन्होंने दावा किया कि ‘जय भाजपा तय भाजपा’ के मंत्र के तहत इस बार पंजाब में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
चेतन सूरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान बेहतर काम किया।पंजाब में किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा ने जनसेवा की। किसान आंदोलन के दौरान आत्मसंयम और धैर्य का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करना चाहते थे,जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने होने नहीं दिया। कहा कि  कांग्रेस के राज में अवैध खनन बढ़ गया है। कोरोना महामारी को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के अवसर के रूप में लिया। केंद्र सरकार ने राज्य को अनाज भेजा,विधायकों ने अपने घर भर दिए। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में भाजपा के पक्ष में माहौल है।कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंजाबियों का आक्रोश एवं भाजपा के पक्ष में माहौल को हर कार्यकर्ता अपने समर्पण से जीत के जश्न में बदल सकता है, इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में अपराधियों के हौंसले बुलंद रहे।
चेतन सूरी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के साथ झूठे और खोखले वादे कर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में आज भी फ्री-पानी बिजली देने वाली सरकार कई क्षेत्रों में लोगों को बाल्टी भर पानी मुहैया नहीं करवा पा रही। उन्होंने वोट की अपील करते हुए कहा कि पंजाब की जनता पंजाब के भविष्य के नाम पर मतदान करे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने आतंकवाद और बीते महीनों पंजाब में हो रही बम ब्लास्ट आदि घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही पंजाब सुरक्षित रह सकता है। पंजाब में लगातार सत्ता का परिवर्तन हुआ है, पंजाब में चेहरे बदले हैं, पार्टियां बदली हैं, लेकिन, व्यवस्था नहीं बदली। उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था नहीं बदलती तब तक पंजाब नहीं बदल सकता। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने से व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। इससे देश में बदलाव हुआ है और देश की नुहार भी बदली है। पंजाब में भी सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन होना चाहिए तभी पंजाब में भ्रष्टाचार समाप्त होगा। रोजगार का सृजन होगा और छोटे व्यापारी और इंडस्ट्री तभी आगे बढ़ेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता के प्रति जनहित की सोच ने आज पूरे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम ने बेटियों के प्रति आदर सम्मान दिलवाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतिओ से साबित हो गया है कि जनता की भाजपा में बहुत ज्यादा आस्था है।
इस अवसर पर महासचिव मास्टर धर्मपाल, महासचिव विशविंदर सिंह चड्डा, महासचिव कमल प्रभाकर, उपप्रधान विशाल सोंधी, उपप्रधान राजेश बग्गा, उपाध्यक्ष, दिनेश आनंद, उपाध्यक्ष धर्मबीर बॉबी, उपाध्यक्ष कपिल हनी, उपाध्यक्ष नरेश सेठी उपाध्यक्ष डा.अमरनाथ, उपाध्यक्ष बेबी सूद, केसियर मनोज कुमार बहल, ऑफिस सचिव सुशिल भल्ला, सचिव अनुराग मल्होत्रा प्रेस सचिव, सवामी प्रसाद, सचिव अनिल कुमार, सचिव राजन, सचिव रोहित गांधी, सचिव गौरव महाजन, सचिव सतीश महाजन, सचिव चेतन मल्हन, सचिव राज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *