चंडीगढ़, 2 फरवरी। कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग बुधवार को ललित वधवा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर 7 के साथ हुई। सभी एसडीओ तथा डिविजनल सुपरिटेंडेंट भी मीटिंग में शामिल थे।
महासचिव राकेश कुमार ने जारी एक बयान में बताया कि मीटिंग में कई फैसले लिए गए है जिनमें आउट सोर्सेड वर्करों को 15 दिन की छुट्टी जेम पोर्टल के एग्रीमेंट के अनुसार दी जाएगी, तथा ठेका बदलने पर वर्करों निकाला नहीं जाएगा। इस बाबत सभी एसडीओ को लिखत हदयते भी जारी की जाएगी। जह फैसला भी हुआ कि मैनपावर के लिए इक साल से कम अवधि का टेंडर नही लगाया जाएगा। आउट सोर्सेड वर्करों को सैलरी समय पर मिले सभी एसडीओ निश्चित करेगे।
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया की डायरेक्ट कोटा की एसी ऑपरेटर ग्रेड 2 की 6 पोस्ट भरने का प्रोसेस शुरू कर दिया है तथा एसी ऑपरेटर ग्रेड 1 की 4 पोस्ट रिटायर्ड योग एंप्लॉयीज से भरी जाएगी क्योंकि फीडर कैडर मे प्रमोशन के लिए कोई भी योग एंप्लॉयीज नही है । पोस्टों को एबोलिश होने से बचाने के लिए ऐसे किया जा रहा हैं।
मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि दर्जा चार की ट्रेड मेट की खाली पड़ी पोस्ट को प्रमोशन द्वारा भरा जाएगा। पीएच डिवीजन में टेक्नीशियन की जल्दी प्लेसमेंट की जाएगी। सभी सबडिविजन में तेल साबुन गम बूट तथा बरसाती जल्द दी जाएगी। ट्यूबवेलों पर वर्करों के लिए जल्द ही बैंच तथा कुरसी दी जाएगी अबोलिश हो चुकी पोस्टों को रिवाइवल के लिए भेजा जाएंगा।
मीटिंग मे के अंत में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित वधवा का धन्यवाद किया गया। मीटिंग में कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार यूनाइटेड फ्रंट पब्लिक हेल्थ एंप्लॉयीज यूनियन के प्रधान सीतल सिंह, वाईस प्रेजिडेंट रघुबीर सिंह, गैयन सिंह तथा आउट सोर्स्ड वर्करों का प्रतिनिधि जज संधू शामिल थे।
