कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का स्थापना दिवस 2 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा

Spread the love

चंडीगढ़, 31 जनवरी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का स्थापना दिवस 2 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज मुख्य अतिथि होंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 2 व 3 फरवरी,2022 को विश्वविद्यालय के नेहरू पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी, कृषि महाविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग में स्मार्ट क्लास रूम तथा बायो केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में लैब का उद्घाटन, क्रिकेट ग्राउंड व टेनिस कोर्ट का नींव पत्थर, हल्दी प्रोसेसिंग लैब व री-सर्कुलिंग एक्वाकल्चर सिस्टम की आधारशिला रखी जाएगी।
विश्वविद्यालय के नेहरू पुस्तकालय में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान, सहायक विज्ञान, गृह विज्ञान, खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी, नैनो टेक्नोलॉजी, कृषि व्यवसाय, मत्स्य विज्ञान, प्रतियोगी एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस पुस्तक प्रदर्शनी में 11 जाने-माने पब्लिशर्स हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *