पंजाब के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सार्वजनिक प्रसारण प्रणाली पर प्रचार करने के लिए समय आवंटित

Spread the love

चंडीगढ़, 31 जनवरी। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने आज पंजाब के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सार्वजनिक प्रसारण प्रणाली पर प्रचार करने के लिए समय आवंटित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू की अध्यक्षता अधीन बैठक की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के साथ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब बी. श्रीनिवासन उपस्थित थे।
राज्य और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को सार्वजनिक प्रसारण प्रणाली पर प्रचार करने के लिए समय आवंटित किया गया, जिसके अनुसार यह दल ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन केंद्र से अपने दलों सम्बन्धी चुनाव प्रचार कर सकेंगे। आम आदमी पार्टी को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर प्रचार करने के लिए 315 मिनट, बहुजन समाज पार्टी को 104 मिनट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) को 91 मिनट और शिरोमणि अकाली दल को 330 मिनट, इसी तरह कांग्रेस पार्टी को 456 मिनट और भारतीय जनता पार्टी को 141 मिनट, सी.पी.आई. को 92 मिनट, एन.सी.पी. को 90 मिनट, ए.आई.टी.सी. को 91 मिनट और एन.पी.पी. को 90 मिनट मिले हैं।
बैठक में मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *