तरसेम चन्द शर्मा को अध्यक्ष व वासुदेव शर्मा को महासचिव चुने गए

Spread the love

चण्डीगढ़, 30 जनवरी। श्री सनातन धर्म मन्दिर, सेक्टर 42, चण्डीगढ़ में आज श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व साँझा मण्डल, चण्डीगढ़ का शान्तिपूर्ण तरीके से कोविड नियमों का पालन करते हुए द्विवर्षीय चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ जिसमें हरजीवन सिंह को चेयरमैन, तरसेम चन्द शर्मा को अध्यक्ष, वासुदेव शर्मा को महासचिव चुना गया। इनके अलावा विनोद ठाकुर को कोषाध्यक्ष, मनोहर लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पृथ्वी सिंह प्रजापति को उपप्रधान, संतोष कुमार को सह सचिव, ओम ठाकुर को आर्गेनाईजि़ंग सेक्रेटरी, रविन्द्र कुमार को प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी, सुरेन्द्र शर्मा को ऑडीटर व अमरजीत सिंह को स्टोर कीपर इंचार्ज के तौर पर चुना गया। इस मौके पर हिमाचल महासभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति अध्यक्ष ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी और पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए गुजारिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *