कपूरथला, 29 जनवरी। विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार जोरों पर चल रहा है।इस प्रचार में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है।भाजपा की जिला सचिव रिम्पी शर्मा अपनी महिलाओ की टीम के साथ भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल के लिए वोट की अपील कर रही हैं।रिम्पी शर्मा के साथ भाजपा जिला सचिव कुसुम पसरिचा,महिला मोर्चा की मंडल प्रधान आभा आनंद और दस महिलाओं की टीम भी वोट मांग रही हैं।रिम्पी शर्मा ने बताया कि वह पिछले लंम्बे समय से भाजपा से जुड़ी हुई है।पार्टी में जाने का कारण था महिलाओं की आवाज को उठा सके।अब प्रचार में सुबह नौ बजे निकल जाती हैं और शाम को सात बजे तक प्रचार करती हैं।उनकी टीम घर-घर जाकर महिलाओं से बात करती हैं और उन्हें वोट के लिए जागरूक करती हैं।महिलाओं की भागीदारी बराबर की होगी तभी महिला शक्ति आगे बढ़ सकती हैं।महिलाओं को विश्वास दिलवाया जा रहा है कि महिला सुरक्षा को लेकर हर प्रकार के कदम उठाए जाएंगे।हालांकि प्रचार के दौरान घर-परिवार प्रभावित हो रहा है,लेकिन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना है।पहले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी कम होती थी,लेकिन अब महिलाएं भी आगे आने लगी हैं।महिलाओं के आगे का फायदा यह हो रहा है अब महिलाओं को भी पार्टियों से टिकट मिल रही है और वे चुनाव भी लड़ रही हैं।