डीसी रेट्स में 11% की और बढ़ोतरी की मांग को लेकर 7 फरवरी को कोऑर्डिनेशन कमेटी डीसी दफ्तर के सामने करेगी प्रदर्शन

Spread the love

चंडीगढ़, 29 जनवरी। सीवरेज एंप्लॉयीज यूनियन की वर्किंग कमेटी की मीटिंग शनिवार को सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।
मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगर प्रशासन बड़े हुए डीए के आधार पर डीसी रेट्स नहीं बड़ाता तो कोऑर्डिनेशन कमेटी की लीडरशिप द्वारा 7 फरवरी को डीसी ऑफिस के सामने किए जा रहे विरोध प्रदर्शन मे सीवरेज एंप्लॉयज यूनियन की लीडरशिप भी शामिल होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन की होगी।
मीटिंग को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने कहा की कि प्रशासन को 1.4.2021  से बड़े हुए   महंगाई भत्ते के आधार पर आउट सोर्सेड वर्करों का डी.सी. रेट कम से कम 11% होर बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब जब यूटी मुलाजिमों का डीए (महंगाई भत्ता) 1.1.2021 से 25% तथा 1.7.2021 से 7% बढ़ाया गया है जो टोटल 32% बनता है। उसी आधार पर आउट सोर्सेड वर्करों का डीसी रेट भी बिना देरी बढ़ाया जाए।
उन्होंने बताया कि जब 1.4.2021 को लंब संब 7% की डीसी रेट मे बडोतरी की थी तो माननीय एडीसी की अध्यक्षता में कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों से हुई तीनों मीटिंगो मे यह तह हुआ था कि जब रेगुलर मुलाजिमों का डीए बड़ेगा तो उसी आधार पर डीसी रेट्स में और बढ़ोतरी की जाएगी।
मौजूदा महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से 1.4.2021 से डीसी रेट में 18% की बढ़ोतरी बनती हैं। प्रशासन ने 7% की बढ़ोतरी पहले करदी है अब प्रशासन को अपने वादे अनुसार 11% की होर बडोतरी बिना किसी देरी से करनी चाहिए। उन्होंने यह मांग भी की है कि यूनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन के डीसी रेट्स को इलेक्ट्रीसियन तथा लिफ्ट ऑपरेटर के बराबर किए जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार। लिख कर विनती कर भी की गई है। तथा प्रशासन से इस विषय पर बात भी हुई है लेकिन आश्वासन के बाद भी कुछ नही किया गया इसलिए हमे मजबूरन सड़को पर आना पड़ रहा है।
कोरोना काल में आउट सोर्सेड वर्करों ने दिन रात काम किया है और अब भी कर रहे हैं किंतु प्रशासन उनके साथ धक्का कर रहा है। हम फिर प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि डीसी रेट्स मे  बिना देरी बढ़ोतरी की जाए।
आज की मे मीटिंग मे कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह महासचिव राकेश कुमार सीवरेज एंप्लॉयीज यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, महासचिव नरेश कुमार के इलावा राहुल वैद, शाम लाल, कमल कल्याण राकेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *