भाजपा ने कपूरथला हल्के को दिया एक ईमानदार, बेदाग और जनता का सेवक उम्मीदवार: उमेश शारदा

Spread the love

कपूरथला, 28 जनवरी। विधान सभा चुनाव को लेकर विधान सभा हल्का कपूरथला के भाजपा नेताओ ने पार्टी कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन जिला प्रधान राजेश पासी के नेतृत्व में किया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश नेता, पदाधिकारी ,कार्यकर्त्ता व् बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लेकर एक सुर में भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल को जीता कर विधान सभा में भेजने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान राजेश पासी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ को आपसी मतभेद भूलकर कर पार्टी के लिए कार्य करने और केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ को घर घर पहुँचाने को कहा। पासी ने सभी पदाधिकारिओं कार्यकर्ताओ को भाजपा की मजबूती के लिए जुटने का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी की पूरे देश में काम करने की विशेष शैली के कारण अपनी पहचान है और संगठन इसका प्राणतत्व है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर केंदर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर मजबूती प्रदान कर मंडल को मजबूत बनाना है। विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक स्तर पर मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के काम के लिए तत्पर रहना होगा। पासी ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।
बैठक को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि हलके में फैले ड्रग्स,माफिया राज और भ्रष्टाचार को भाजपा ही खत्म करेगी।पंजाब के लोग अब कलह में फंसकर टुकड़ों में बिखरी कांग्रेस पर भरोसा नहीं करेंगे।वहीं,अकाली दल और आम आदमी पार्टी से भी पंजाब के लोग निराश हैं। इसलिए अब भाजपा पूरी तरह से नशा,भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त पंजाब बनाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने कपूरथला हलके को एक ईमानदार, बेदाग और हमेशा जनता के दुःख सुख में भाग लेना वाला उमीदवार दिया।
भाजपा उमीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि विपक्षी दल पंजाब को मुफ्त की सियासत में बांध राज्य और यहां के लोगों पीछे ले जाने के बजाय सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की नीति से जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में विपक्षी दल विधानसभा चुनाव जीतने के उद्देश्य से मुफ्त के डंके बजा रहे है। मुफ्त की संस्कृति पंजाब की मेहनतकश जनता को पंगु बनाने और अगली पीढ़ी को भी आत्मनिर्भर बनने से रोकने की साजिश है और इससे पंजाब भविष्य में कमजोर होगा।प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर सूबे के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां लागू की जाएंगी। बिजली, पानी, परिवहन, इंटरनेट, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जनसुविधाएं लोगों को मुफ्त की अपेक्षा निर्बाध उनकी आर्थिक पहुंच के भीतर उपलब्ध करवाया जाना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली घोषित करके बिजली ही न दे पाना सिवाए जनता को बेवकूफ बनाने के क्या हो सकता है। किसान बंधू भी कई बार कह चुके है कि उन्हें बिजली निरंतर उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर मनु धीर,यग दत्त ऐरी,परषोतम पासी,शाम सुन्दर अग्रवाल(सभी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य) मंडल प्रधान चेतन सूरी, एडवोकेट चन्दर सेखर, एडवोकेट पियूष मनचंदा, अशोक माहला, जिला प्रेस सचिव राकेश गुप्ता, कुसुम पसरीचा, आभा आनंद रिम्पी शर्मा, धर्मपाल महाजन, बॉबी मल्होत्रा, पवन धीर, अश्वनी तुली, महिंदर सिंह ब्लेर, सुखजिंदर सिंह, लकी सरपंच, शतीश नाहर, गुरमीत लाल बिट्टू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *